शनिवार, 8 जुलाई 2023

संगठन में रचनात्मक कार्य नही सिर्फ नाम का

 दोस्तो, मैं काफी सालो बाद फिर से अपने इस ब्लॉग पर आया हूँ या कह ले इसे खोज निकाला हु। तो आइए आज कुछ बिचार विमर्श हो जाये।

दोस्तो, एवं गुरुजनों आप सभी का एक बार फिर से अभिनंदन करते हुए आज मैं समाज के संगठनों के बारे में कुछ लिखना चाहूंगा, अक्सर मैंने देखा है कि लोग संगठन बनाते समय काफी एक्टिव और दुरुस्त लगते हैं जैसे कि उनमें अपने समाज के लोगो की सारी तकलीफ़ और परेशानी को कुछ ही दिन में दूर कर देंगे..! पर होता वही है एक ढाक के तीन पात...!मुझे लगता है कि मेरे जैसे सोचने वालो की संख्या मेरे अनुमान से कही ज्यादा होगी।

कारण यह है कि जब भी मैं किसी संगठन की ग्रुप में देखता हूँ तो मुझे दोषारोपण और इल्ज़ाम के लंबी फेहरिस्त नज़र आती है और कुछ दिन काम के बाद संगठन के लीडर और सदस्यगण का जोश ठंडा पर जाता है,यह बात आप सभी को भी पता है, हम सभी ने कई बार कारण खोजने की प्रयास भी किये होंगे पर नतीजा? मुझे लगता है कि कुछ भी नहीं! धीरे धीरे संगठन की आवाज़ दबने लगती है फिर कही लुप्त हो जाती है, हा यदा कदा किसी समारोह के उपलक्ष्य में बरसाती मेढकों की तरह  टर्र टर्र की आवाजें जरूर आती है, पर हक़ीक़त में इसका कोई दूरगामी प्रभाव नही देखा जाता है, हा यह हो सकता है कि देश मे कुछ जगह संगठन अच्छी और रचनात्मक कार्य भी कर रहे हो, पर दोस्तो फ़िलहाल तो इसकी जानकारी मुझे तो नहीं है आप लोगो को अगर है तो कृपया जरूर बताएं। तो आइए थोड़ा हम लोग थोड़ा सकरात्मक हो कर संगठन के बारे में विमर्श करे।


 कैसे लोग हो संगठन में


संगठन सही से नही चलने के पचासों कारण हो सकते हैं, इसकी जानकारी मुझसे ज्यादा आप सभी को होगी, लेकिन कोई संगठन को ब्यवस्तित ढंग से चलाने के लिए मुझे लगता है कि पूरी तरह समर्पण सहित और अहंकार रहित ब्यक्ति की जरूरत होती है जो अपनो के छोटी छोटी हमलो से आहत हुए बिना साथ ही बिना प्रसिद्धि पाने की आकांक्षा लिए जो अपने समाज के लिए कार्य करे।

दोस्तो, मेरा मानना है कि संगठन बड़ा हो या छोटा, उत्तरदायित्व छोटी हो या बड़ी हर स्थिति में सही इंसान का होना ज्यादा मायने रखता अब इस मानदंड में अगर कोई इंसान काम करे तो समाज की उत्थान हो सकती है।

तो आइए हम सभी थोड़ी इसकी समीक्षा और विमर्श करे।

 

प्रभावशाली लोग


दोस्तो, मुझे लगता है कि समाज में प्रभावशाली लोग हमेशा ही कई मामलों में बेहतर सकते हैं हालांकि यह कतई जरूरी नहीं हैं फिर भी जिनकी अपनी समाज और मोहल्ले में अच्छी पहचान के साथ साथ अगर अच्छी शाख भी हो तो ऐसे लोगो के कई काम उनके कहने मात्र से ही हो जाते हैं, लेकिन अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोग दो धारी तलवार की तरह होते हैं, जिससे संगठन को फायदे के साथ साथ कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।

पर फ़िर भी मुझे लगता है कि अगर प्रभाव शाली लोग संगठन के शर्तो में आने और काम करने के लिए तैयार हो तो उसे प्राथमिकता जरूर देनी चाहिए ..कहावत है न कि मरा हुआ हांथी भी सवा लाख होता है।


शैक्षणिक योग्यता


दोस्तो यह तो आप सभी जरूर मानते होंगे कि आज के इस युग में अगर संगठन के लीडर पढ़े लिखे हो तो कई काम वो अपनी उस योग्यता के दम पर ही कर या करवा सकता है। साथ ही सरकारी निर्देश और जानकारी को समझने के लिए चुनौती भी नही रहती,आज के इस कंप्यूटर युग में शायद ही कोई सरकारी या गैर सरकारी संस्था हो जहा लोगो को ब्यक्तिगत रूप से पहुँचना अनिवार्य होता है (सिवाय कुछ कामो को छोड़ कर)। अगर लीडर पढ़ा लिखा और तजुर्बेदार है तो संगठन की बहुत सारी काम वो बैठे बैठे कर सकता है या करवा सकता है। इसके अलावा किसी भी महत्वपूर्ण स्थान जैसे हॉस्पिटल,थाना, डी एम आफिस, और नेताओं से अपने और अपने लोगो के लिए अधिकार मांगना या अधिकार के लिए लड़ना आसान हो जाता है।


बहिर्मुखी और सेवा भाव मे सहज और स्वाभाविक दिलचस्पी


दोस्तो मुझे लगता है कि संगठन के अच्छा लीडर में यह एक  महत्वपूर्ण पॉइंट है,अंतर्मुखी लोग अपनी और संगठन के दूसरे लोगो की समस्या को सहज भाव से अभिब्यक्त नही कर पाते जो कि सबसे महत्वपूर्ण गुण है। लीडर अगर बहिर्मुखी हो तो अपनी इच्छा, ज्ञान, संबाद को बेहतर ढंग से अभिब्यक्त कर पाता है जिसका सीधा फायदा अपने संगठन पर पड़ता है।


सौ बात की एक बात


दोस्तो ऊपर दिए हुए गुण रहते हुए भी सब कुछ बेकार हो सकता है मतलब ये सभी गुण किसी काम के नही अगर बंदे में अहंकार या ईगो हो..! 

मुझे लगता है कि यही एक ऐसा अवगुण है जो सारी खूबियां को मटियामेट कर देता है। मुझे लगता है कि इस बात आप सभी सहमत भी होंगे, क्योंकि आज लगभग हर संगठन में ईगो और अहंकार की लड़ाई चल रही है कही खुल्लमखुल्ला तो कही दवे दवे होशियारी से, दोस्तो आज हर कोई खुद को दूसरे से बेहतर समझता है, कोई किसी से इस मामले में समझौता नही करना चाहता और मेरी जानकारी में संगठन का न चलने के पीछे सबसे बड़ा वज़ह यही है।

लेकिन मैंने यह कोई नायाब बात नही कही यह बात हर किसी को मालूम है ..! तो फ़िर क्या..?

आज शायद हम सभी मे भारतीय संस्कार की जरूरत को बेहतर समझ सकते हैं, और यह भी की हमारे बुजुर्ग संस्कार की मापदंड को इतना महत्व क्यों देते थे हमारी सारी धार्मिक ग्रंथ (गीता, रामायण इत्यादि)5000 सालो से इस संस्कार की गुणवक्ता को समझा रहे हैं जो कि अब धीरे धीरे अपनी उपस्थिति के लिए संघर्ष कर रहा है। 

दोस्तो मैं यह लिख कर स्वयं को मुक्त करने के उपाधि नही लेना चाह रहा हूँ पर आज के यह एक गंभीर मुद्दा जरूर है जिसके बारे में हम सभी को गंभीरता से सोचना होगा।





बुधवार, 9 मई 2012

खुला आकाश,प्यासा कुआँ

   

 

प्यासा कुआँ 

प्रकृति की एक कहानी, जो है सालों पुरानी.
प्यास बुझाता था एक कुआँ, न प्यास कभी उसने जानी थी.

जो भी लाया अपनी बाल्टी, बदले में पूरा जल भर देती थी.
प्यासे की प्यास बुझाता, खुशहाली का पर्याय था वह.
बचपन की उन यादों को, सबको आज सुनाता हूँ. 

जैसे गई जलसतह नीचे, पानी वैसे हुआ ख़त्म.
प्यास बुझाने को प्यासा, वह कुआँ हो चला ख़तम.

इंतज़ार किया महीनो सालो, उसमे अब न  पानी था.
प्रकृति ने किया ऐसा कहर, हैंडपंप भी उसे ना चिढ़ा पाती.

उसकी सिसकी किसी ने  जानी, जीवन ठहर जाता है तब.
प्यास बुझाता था एक कुआँ, अब गहरा कूड़ादान है वह.
                                                             -आकाश गुप्ता   (श्री आकाश जी फिलहाल फ़िलहाल   ISRO.( Indian Space Research Organisation), में  Sr.Assistant (Administration) in कार्यरत है।)

 

 

 

 

 

 

 

 

यह कविता मेरे मित्र आकाश (जिनसे फसबूक में बात चीत हुई है ) उन्होंने भेजी है, यह कविता उनके छोटे भाई श्री विकाश गुप्ता द्वारा लिखी हुई है  श्री आकाश जी फिलहाल फ़िलहाल   ISRO.( Indian Space Research Organisation), में  Sr.Assistant (Administration) in कार्यरत है।



विकाश गुप्ता

 खुला आकाश

जीत का जश्न है, जिन्दगी में वो मुकाम आया है.

चाहते पड़  गई हैं कम, और चेहरे पर मुस्कान छाया है.

ना आगे कोई मंजिलें हैं, ना रास्तों का है पता.

नज़रों के सामने बस, एक गुबार का साया है.

अगर जद है दिल के झरोखों में,  है तुझे नयें रास्तो की तलाश.

सच्ची कोशिशो ही करती है, हर मुश्किल आसान.

चाहत की कोई इन्तहां नहीं होती.

हासिल करने की जिद नहीं पड़ती कभी छोटी.

ऐ दिल तू भी ये बात समझ ले.

एक मंजील से पूरी दुनिया नहीं चलती.


करना है आगाज तुझे, है चट्टानों का साथ तुझे.


हरा भरा और रोशन कर दे, वो चाहते हैं जो बुझे बुझे.


अपनी चाहत अगर पंख हैं तेरे, गैरों की चाहत है परबाज.


उड़ चल तू इस नील गगन में, सारा जग तेरा आकाश.

                                                                                     -श्री विकाश गुप्ता 

गुरुवार, 19 अप्रैल 2012

धार्मिक स्थलों में स्वार्थी तत्व

तारकेश्वर मंदिर 
बाबा तारकनाथ 
आज (१६ अप्रैल )मै अपने सपरिवार तारकेश्वर मंदिर गया था जो कि पच्छिम बंगाल के हूगली जिले में स्तिथ है, आज छोटे भाई के लड़का एवं लड़की दोनों का मुंडन करवाना था यह मुझे बताने की जरुरत नहीं की  यह हुन्दुओ का एक बहुत ही पवित्र स्थल है।
नाइ के पास बाल कटवाना (तारकेश्वर)
यह मंदिर काफी पुरानी होने के कारण इनका इतिहास में अपना एक स्थान है, चुकि मेरा सपरिवार तारकेश्वर जाना बिलकुल एक व्यक्तिगत बात है, आप भी सोच रहे होंगे इसे ब्लॉग में लिखने जैसी कोई बात नहीं लेकिन मेरा लिखने की वजह साफ़ है, मै धर्म से एक हिन्दू हु, मुझे भी अपनी जाति तथा धर्म में गर्व है, पर कुछ बात तो मुझे लगाती है की लोगो को पता होगा, आज भी चंद लोगो की व्यक्तिगत  स्वार्थ वजह से हिन्दू धर्म बदनाम हो रही है ये लोग धर्म और आस्था का मुखौटा ओड़, और उनके नाम पर  यात्रीगन को लूटते है, और  इनकी वजह से  कुछ  लोग हिन्दू धार्मिक स्थल पर जाना पसंद नहीं करते, ऐसा मेरा मानना है। वहा पर सिर्फ मेरा परिवार ही नहीं था, वल्कि काफी लोग थे जो मुंडन करने आये थे उनलोगों में {बाल काटने वाले नाइ ) और यात्री में बिवाद हो रही थी, मुझे तो लगता है की जो लोग गरीब है उन्हें तारकेश्वर जैसी जगह जाने की हिम्मत ही नहीं उठा पाते होंगे इन नकली पोंगा पंडित और चंद दलालों की वजह से ।
सपरिवार पूजा देने के लिए (तारकेश्वर)
मंदिर की अपनी एक संस्था है और सभी क्रियाकलापों की सभी रेट (मसलन बाल कटना,पूजा देना भोग लगाना, इत्यादि चीजो) तय की गई है, फिर भी उनलोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्हें तो किसी भी तरह से आये हुए लोगो से रूपए ऐंठना होता है। ऐसे लोगो की वजह से कई लोगो को परेशानी की सामना करना पड़ता है, पर उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
मेरा एक बहुत ही करीबी मित्र श्री जित्तेंद्र गुप्ता जी जो की वहा (स्टेशन में) बुकिंग कलर्क है और लोगो को टिकिट देते है, जब मैंने ये बात उन्हें बताई तो उन्होंने कहा की आप तो फिरभी बच गए कुछ लोग तो पूरी तरह से उन्हें लूट लेते है और टिकिट खरीदने की पैसा उनके पास नहीं होती, तो कई बार वो अपनी जेब से दे देते है और कई बार यात्रिओ को बिना टिकिट ही घर जाना पड़ता है ।
मेरा यह ब्लॉग लिखने का उद्देश्य किसी तीर्थस्थल की बुराई बताना नहीं है अपितु कुछ भ्रष्ट व्यक्तियों के कारण हमारी (हिन्दू धर्म की) जो छबी खराब हो रही है उन्हें दर्शाना है ।
एक भला दूकानदार
इन सब के अलावा मुझे चंद लोग एसे भी मिले जो जरुरत पड़ने पड़ मेरे परिवार की काफी मदद की वो भी बिना कुछ उम्मीद किये मै उनका काफी आभारी रहूँगा। उनलोगों में से एक की मै फोटो प्रकाशित कर रहा हु जो की एक दुकानदार है। 
मुझे लगता है की आज भी चंद लोगो की व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि की वजह से हिन्दू धर्म की बदनामी हो रही है, इसे भी हमें पहल करनी चाहिए। 
और यह समस्या सिर्फ बंगाल की नहीं अपितु पुरे भारत देश की है, मै देश की सारी मंदिरों की बात नहीं कर रहा हु, लेकिन जो मंदिर जीतनी पुरानी
और प्रसिद्ध है लगभग सभी जगहों का एक सा आलम है, पोंगी पंडितो की कमी नहीं है ये लोग भगवान को ज्यादा से ज्यादा रूपए की भोग लगाने की बात करते है और कई बार तो कुछ लोग मेरी तरह बिना भोग लगाये हुए भी आजाते है, जैसे कि ज्यादा पैसे से भोग लगाने से भगवान् ज्यादा सुनता हो या भक्तो को मोक्ष जल्दी मिलता हो...। 
इन सबो के अलावा एक और बात मैंने देखी हमारी बनिया समाज दान पुण्य में काफी विश्वाश रखते है, और अपनी धर्म को अच्छी तरह से निभाते भी है मैंने ऐसे कई पत्थर मंदिरों कि दीवारों में लगे हुए देखे जो लगभग १०० साल की है जिसमे हमारी जाति( बनिया) का काफी योगदान रहा है, अथ: ये बात तो तय है हम लोग अपनी धर्म जरुर निभाते है और कुछ पोंगा पंडित जो सायद सुधरने वाले नहीं है उनसे भी लोगो को कोई फर्क नहीं पड़ता  लोग अपनी धर्म जरुर करते है।
मुझे ऐसा लगता है मंदिर परिसर के अन्दर(किसी भी) अगर managment अगर ठीक हो जाए तो धार्मिक यात्री या लोगो में भी वृद्धी होगी और लोग वहा जाना भी पसंद करेंगे।
मेरे इस लेख के बारे में अगर आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहते है तो कृपया जरुर दे मुझे ख़ुशी होगी ।

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2012

सिर्फ भाषण बाजी से काम नहीं चलेगा....

विनय
आज ठीक तीन महीने हो गए मेरे इस ब्लॉग के मै अपनी ब्लॉग का जन्म दिन तो नहीं मन सकता क्यू की उसके लिए भी साल भर होना जरुरी है। पर इस बहाने मुझे कुछ लिखने का बहाना जरुर मिल गया...। मै एक काम हमेशा करता हु रात को आकर अपने ब्लॉग को एक बार चेक जरुर करता हु ताकि यह समझ में आये आज कितनी पेज देखी गई है और  कहा से, मेरा मतलब है किस देश से और किस पोस्ट को ज्यादा और कितनी बार देखी गई है इससे मुझे पता चलता है की लोग किस पोस्ट को ज्यादा देखा करते है और उनकी जरुरत क्या है ? तीन महीने के दौरान आप लोगो को तो पता ही होगा की ये ब्लॉग कितनी लोगो ने या कितनी बार देखी गई है अभी मैंने एक काउंटर भी ब्लॉग में लगा दिया है जो पेज कितनी बार देखी गई है को दर्शाता है। सबसे अच्छी बात है ये ब्लॉग इंडिया के अलावा तक़रीबन १० से भी ज्यादा देशो से देखा जाता है जिसमे अव्वल नंबर में अमेरिका का आता है और दूसरी नंबर पर राशिया और उसके बाद क्रमश: जर्मिनी,लातिवा,नेपाल, फ्रांस, मोरिसस इत्यादि देशो की नंबर  आती है । स्वाभाविक है कि हमारी कौमे वहा भी रहती है और इस ब्लॉग के मार्फ़त से जुड़ना चाहते है, और हमारे समाज के बारे में जानना चाहते है । 
अगर मै पोस्ट कि बाते करू तो कुछ दिनों पहले तक matrimonial  section ही सबसे ज्यादा देखी जा रही थी पर अभी अचानक "दहेज़ कैसे रोके" जिसे लिखा है प्रांतीय महिला मंच ने पोस्ट को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है इससे हमारे सामाजिक जरुरत को समझी जा सकती है लोग आज भी कितनी परेशान है, यह वाकई एक जरुरी और ज्वलंत  मुद्दा है, और मुझे लगता है कि सिर्फ भाषण बाजी से काम नहीं चलेगा इसके लिए हमें तुरंत पहल करनी चाहिए। 
मसलन जो लोग बिना दहेज़ कि शादी करते है उन्हें और उनके परिवार के लोगो को  हमें मंच में बुलाकर सम्मानित करनी चाहिए (जैसा कि प्रांतीय महिला मंच ने लिखा है) और जिस परिवार में दहेज़ कि मांग हो उसे सामजिक रूप से बहिस्कार करे, हालाँकि मै यह भी समझता हु कि यह मुद्दा इतनी आसान नहीं है, भले मै ब्लॉग में अच्छी बाते लिखता हु पर मेरे न चाहने (यह बात मैंने बिलकुल सच कही है) पर भी मुझे दहेज़ लेनी पड़ी परिवारिक कारणों से, लोग क्या क्या कहेंगे...लड़का ठीक नहीं है... अपनी बहन,बेटी कि शादी में हमलोगों ने कितनी पैसा बहाया... वगैरह -वगैरह ...। इस सबो के अलावा यह एक चर्चा का भी विषय है, कुछ लोग मानते है कि लड़की वाले अगर अपनी लड़की को अपनी मर्जी से दे रहे है तो क्या आपत्ति है। यह बड़ी जटिल विषय भी है ।
खैर मुझे तो कुछ लिखना था सो लिख दिया, पर जो लोग इस ब्लॉग को पढ़ते है उनके लिए ये ब्लॉग ज्यादा से ज्यादा कैसे उपकारी हो मै इसके बारे में सोचता रहता हु ।
कई फोन मुझे आये, ज्यादातर लोग सिर्फ ये पूछते है आप कौन है इस समाज कि ऑफिस कहा है... वगैरह -वगैरह ...। और कुछ फ़ोन इसलिए भी आते है कि मेरे लड़का या लड़की के लिए कोई बढ़िया सा  सम्बन्ध बताये...।
जब मैंने साईट बनाने की योजना  अपनी जीजा जी ( श्री राम बाबू गुप्ता / पुत्र श्री हरिहर प्रसाद साव टीटागढ़ ) से कही तो उन्होंने पहले ही बता दिया था कि हमारे समाज  में पढ़े लिखो कि संख्या काफी कम है अत: ये उतना कारगार नहीं होगा । और उनकी बात सत प्रतिसत सही निकली । लेकिन मुझे तो अपना कुछ करने का भूत सवार था अत: मैंने हिंदी में ब्लॉग लिखने कि ठानी, और उन्दिनो पेज विजिट काफी कम थी पर जब मैंने फेसबुक में अपना आईडी बनाया तो और इस ब्लॉग के बारे में बताना शुरू किया तो पेज विजिट काफी बढ़ गई, और इसी दौरान एक और बात पता चली की आज के नौयूवक (हलवाई समाज के ) काफी समझदार है और हमारे समाज को बदलने कि क्षमता उनमे पूरी है, और इसका  समय भी आ गया है। हलवाई समाज में बहुत सी ऐसी परिवार है जो हो सकता है कि हमारे समाज से न जुड़े हो पर सामाजिक क्षेत्र में काफी उन्नत अवस्था में है और सच कहू तो लड़किया और ज्यादा प्रखर लगी उनमे सोचने और लिखने की क्षमता कही मुझे ज्यादा दिखी, और उन्हें ये भी पता है अच्छी और बुरी चीजे क्या है, हम माने या ना मने समय के साथ हमें अपनी सोच तो बदलनी ही पड़ेगी। इस नई पीढ़ी का तो जवाब नहीं.....पर हमें उन ( new  generation ) तक पहुचना होगा और उन्हें प्रोत्साहित करना होगा कि वो भी अपनी समाज के लिए कुछ अच्छा  कर सकते है और अपना महत्वपूर्ण समय थोड़ी अपनी समाज के संगठन को भी दे ताकि वो भी हमारी इस मूलधारा में आ सके और अपनी कुछ बात रख सके । मेरी इस रचना को पढ़ कर आप लोग समझ ही गए होंगे कि मै यह बिना तैयारी कि हुई अपनी मर्जी से जो भी समझ  में आया लिख दिया ।
अगर मेरी कोई बात से आप सहमत न हो तो कृपया जरुर लिखिए मेरा ईमेल आई डी और फ़ोन नंबर मेरे ब्लॉग के  " home " में दिया हुआ है ।
और एक जरुरी बात अगर आप को इस ब्लॉग कि जानकारी है तो कृपया आप लोग अधिक से अधिक लोगो तक इसकी जानकारी पहुचाये क्यू कि नेट कि पहुच के बारे में तो आप लोगो को आइडिया होगा ही, पुरे संसार के  लोग घर बैठे या अपनी मोबाइल से हमारी पहल और समाज कि उन्नति कि खबर रख सकता है, और इससे जुड़े फायदे भी मिल सकती है । और हमरा उद्देश्य (ज्यादा से ज्यादा  लोगो को जोड़ने की ) पूरी होगी, अत: फिर से आप सभी लोगो से अनुरोध है कि कोई भी रचना, कोई भी कार्यकर्म अपने फोटो के साथ भेजे ताकि मै  पोस्ट कर सकू ।
आप सभी को धन्यबाद । 
विनय कुमार हलवाई 

बुधवार, 4 अप्रैल 2012

पतंग( कविता)

मेरा  दोस्त प्रांशु गौड़ जिससे मै प्रभावित होकर अपने जीवन की प्रथम कविता  दिनाक ५ अगस्त २००१ को  लिखी "पतंग" और प्रभात खबर ने उसे प्रकाशित किया।
मुझे उस समय ये पढ़ कर काफी ख़ुशी हुई की प्रभात खबर की बाकी सभी कविताओं की प्रतियोगिता में मुझे मतलब मेरी "पतंग" को सर्वोश्रेस्ट कविता के रूप में चुना गया।
मै इस कविता को यथावत पोस्ट कर रहा हु । 


पतंग 

दूर ऊँची, अन्नंत सीमा के 
आकाश में 
सम्राटो सी 
विचारण करती 
विंदास
किसी भी प्रतिरोध रहित 
निश्चिंत 
उल्लासों में 
बादलो से आँख मिचौली खेलती 
कभी ऊपर 
कभी निचे 
आगे 
अभी पीछे 
अपनी मस्ती में मगन 
कभी न खत्म होने वाली दूरियों को 
पाटने की आकांक्षा लिए 
मेरा "मन" 
पतंग जिसकी दूसरी छोर
किसी की इच्छा एवं 
धागों में कैद है 
मै भी कैद हु 
किसी सीमाओं के धागों में 
अपनी रुढ़िवादी सामाजिक विचारधरा में 
अपने स्वार्थ सिद्धि की अभिलाषा में 
आर्थिक एवं पारिवारिक
 उलझनों  में,
और फिर वापस आ जाते है 
किसी जंगल नुमा धरती पर 
अपने ही जैसे 
पतंगबाजो से 
काटे जाने पर 
हत्ते से । 

-विनय कुमार हलवाई 


शुक्रवार, 23 मार्च 2012

होली प्रीति सम्मलेन बड़ा बाज़ार

होली प्रीति सम्मलेन बड़ा बाज़ार शाखा 

मध्यशिया समाज का बैनर 
 अखिल भारतीय मध्यशिया समाज पच्छिम बंगाल होली प्रीति सम्मलेन बड़ा बाज़ार  की कुछ झलक फोटो में ।
अखिल भारतीय मध्यशिया समाज पच्छिम बंगाल,कोल्कता, बड़ाबाज़ार शाखा  के सदस्यगन 

अखिल भारतीय मध्यशिया समाज पच्छिम बंगाल होली प्रीति सम्मलेन बड़ा बाज़ार शाखा में महिलाये सदस्यों की स्वागत करती हुई ।

s
 समाज में  सभी आने वाले आगंतुको को अबीर लगा कर सवागत करती हुई 
 मध्यशिया समाज, बड़ाबाजार शाखा द्वारा आयोजित  रंगा-रंग कार्यक्रम में रोमांचित युवतीगन ।
 बच्चे बड़े सभी आनंद को उपभोग करते हुए ।
 कतार से बैठी महिलाये अपनी सीट पहले से ही सुनियोजित कर ली थी ताकी रंगा - रंग कार्यकर्म में कोई परेशानी न हो।
 रंगा- रंग कार्यकर्म की सुरुआत मशहूर भजन गायक  से शुरू हुई, जिन्होंने सुरुआत में ही समां को बाँध लिया और लोग ध्यानमग्न हो गए ।
 कुछ बुजुर्ग और यूवक सदस्यगन अपने ढंग से आनंद का लुत्फ़ लेते हुए । 












झूम बराबर झूम 
 आर्यन हलवाई बिनानी भवन में होली प्रीति सम्मलेन के दौरान, जहा समारोह हो रही थी।
होली प्रीति सम्मलेन,बिनानी भवन,बड़ाबाजार,कोल्कता 

सोमवार, 19 मार्च 2012

होली प्रीति सम्मलेन (नैहाटी)

Rinku Gupta (Sanmarg Reporter)



    होली प्रीति सम्मलेन (नैहाटी)




यह होली प्रीति सम्मलेन नैहाटी सिंह भवन में आयोजित की गयी थी और इस होली प्रीति सम्मलेन की सारी फोटो और रिपोर्टिंग कु. रिंकू गुप्ता द्वारा की गई है मोहदया फिलहाल सन्मार्ग में रिपोर्टर के पद में है।
मै उनकी भेजी हुई रिपोर्टिंग तथा फोटो यथावत पोस्ट कर रहा हु।
विनय 











जिला शाखा  उत्तर  २४  परगना  के  तत्वाधान में  नैहाटी शाखा  द्वारा रविवार  दिनांक  १८  मार्च  २०१२  को  होली  प्रीटी  सम्मलेन  के  उपलक्ष्य  में अखिल  भारतीय  मध्येसिया वैश्य परिवार  सम्मलेन  समारोह  का  आयोजन किया  गया। होली  की  इस  फाल्गुनी  बसंती  सम्मलेन  के  अवसर  पर  हमारे समाज  के  कई  सम्मानजनक  व्यक्तियो  ने  अपने  गीत -संगीत  कविताये , हास्य व्यंग  से  सभी  को  अत्यंत  प्रभावित  किया .इस समारोह  की  
अध्यक्षता  श्री 




एकादसी  लाल  साहा और  राजकिशोर साव ने  की । जबकि  इस  समारोह  के संयोजक  सचिव  श्री  कृष्ण  कुमार  गुप्ता  थे। इस  मौके  पर  विशेष  अतिथि के  रूप  में  श्री  दीपक  जैसवाल  और  वर्तमान  मंत्री श्री अजय  साहा  भी  मौजूद थे।

रिंकू गुप्ता (रिपोर्टर)

बुधवार, 29 फ़रवरी 2012

भदोई और राची की हलवाई समाज

भदोई हलवाई समाज उ.प्र 
              धर कई दिनों से मुझे लिखने की इच्छा प्रबल हो रही थी और संयोग से मुझे वेबसाइट खंगालने का मौका मिला मैंने सोचा कि अपनी हलवाई अथवा बनिया समाज के बारे में जरा और जानकारी प्राप्त करू, हो सकता है किसी और जगह मेरा मतलब है किसी और राज्य में अपनी इतनी ससक्त संगठन है भी या नहीं, और अगर है तो किस तरह के लोग उससे जुड़े हुए है अथवा समाज में अपनी कितनी पैठ बनाये हुए है ।
भदोई हलवाई समाज उ.प्र 
तब मैंने पाया कि तीन से चार साईट ऐसी है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी न था, पर यह बिलकुल हो सकता है कि कुछ पाठकगन, इन साइटों के बारे में हो सकता है कि पहले से पता हो या यह भी हो सकता है कि उनमे से कुछ लोग  व्यक्तिगत रूप से भी जानते हो । 
पहली साईट जो है वह अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा  यह साईट में जाए (http://vaishyhalwai.com/)यह उत्तर प्रदेश,भदोई से पंजीकृत की गई है, यह साईट काफी लुभावनी भी है और मेरे ख़याल से इस साईट में हलवाई समाज की सबसे ज्यादा जानकारी इक्कठी की गई है, मैंने कुछ जानकारी कॉपी कर ली है या यु कहे कि चोरी की है पर चुकि मै पूरी तरह से चोर इस लिए भी नहीं कहलाऊंगा क्योंकि जहा से मैंने जानकारी इकट्ठी कि है उस संसथान (संगठन) का नाम भी उल्लेख कर रहा हू ।
इसके वावजूद अगर उन्हें इस बात से परेशानी या कोई शिकायत  होगी तो मै यह  पोस्ट अवश्य हटा लूँगा।
भदोई हलवाई समाज उ.प्र 
चन्द फोटो तथा उनके पिछले कुछ  कार्यकर्मो कि कुछ फोटो मै इसमें पोस्ट कर रहा हू और कुछ जानकारिया जो हो सकता है हमारे पाठकगन के किसी काम आ जाय वह लिंक भी दे रहा हो जिसे दबाने से आप उस जानकारी अथवा उस साईट में जा सकते है ।

जैसा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है हमारे समाज के उत्थान के लिए जो भी संभव हो मै करूँगा, और इसमें मुझे कोई गलती नहीं लगती फिर भी आप सभी की सुझाव मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है ।
दूसरी बात जैसा की श्री विजय कुमार गुप्ता जी अपने लेख (स्वजातीय जनगणना ) में लिखा है कि हम सब खुद को अलग अलग सब कास्ट जैसे रौनिहार, कानू,मध्यएशिया,साव,गुप्ता ,साहा इत्यादि के नाम से जाने जाते है जिसके कारण हम किसी एक प्लेटफोर्म में खुद को खड़ा नहीं कर पाते ।
परसों मुझे चाप्दानी से श्री विनय कुमार गुप्ता जी का फ़ोन आया और काफी लम्बी बाते होने के बात यह पता चला  श्री विनय जी भी इससे एक मत है हम सभी को सब कुछ (सब कास्ट ) भूल कर खुद को अगर हलवाई बताये या हलवाई जाति ही समझे तो शायद हमारी बहुत सारी समस्याओ का हल खुद ब खुद निकल आयेगा ।
अन्यथा सिर्फ हमलोग अलग अलग संगठन ही बनाते रह जाएगे
भदोई हलवाई समाज उ.प्र 
      ब समस्या यह है कि भाई "बिल्ली के गले में घंटी बांधे कौन..?" क्योंकि कोई भदोई की संगठन है तो कोई रांची की संगठन है और तो और हमारे बंगाल में ही कितनी  संगठन है, हमें खुद नहीं मालुम.....   और  सब के सब अपने लेबल पर तथस्थ खड़े है, मेरे विचार से भी अगर हम  सभी संगठन को एक मंच पर लाने की अगर पुरजोर कोशिश करे तो बहुत संभव है कि आगे इसका परिणाम बहुत ही मधुर और सफल होगा ।
पर इसके लिए हमारे समाज के सभी वशिस्ट व्यक्तिगणों आगे आना होगा।
पता नहीं इन सभी बातो से आप सभी कितने संतुस्ट है पर सोचने में क्या जाता है .....
भदोई हलवाई समाज उ.प्र 
.
भदोई हलवाई समाज उ.प्र 













दूसरी साईट हलवाई सामाज डोट कॉम  और साईट है ( http://halwaisamaj.com/)की है यह संगठन राची की है उसका भी मैंने लिंक दे दिया है अगर आप चाहे तो ओरेंज कलर की अंडर लाइन की हुई सब्दो को क्लिक करे तो यह साईट खुल 
जाएगी ।
मै अगर अपनी तजुर्बा कहू तो मुझे बंगाल की पिचली  (२०११) की मतदान की समय विल्कुल याद है मैंने देखा था, किसी एक धर्म (बंगाली) विशेष के पंथी के सुप्रीमो अर्थात (माता जी) के पास मैंने  सभी राजनैतिक पार्टियों की सुप्रीम हस्तियों को उनके घर जाते देखा, और सभी पार्टिया उनके घर गई, सिर्फ इसलिए की अगर माता जी अपने भक्तो को एक बार बोल दे कि भाई इस पार्टी को वोट देना है, तो हो सकता है राजनैतिक गलियारे में परिवर्तन के काफी संभावना बढ जाए, राजनैतिक पार्टियों कि अपनी मजबूरी है, उन्हें हमेशा क्वानटीटी अर्थात संख्या से मतलब होती है । और अगर हम भी अपनी संख्या को ज्यादा से ज्यादा (जो कि है ) कर के दिखाए, तो यह बिलकुल संभव है कि हमारे आगे कि मार्ग (सामाजिक, राजनैतिक से जुड़ा ) बहुत ही सुगम हो जायेगा ।
पर जैसा कि हम सब जानते है यह मार्ग इतना भी आसान नहीं जितना कि हम सभी सोचते है, सभी संगठन कि अपनी शाख, है मंत्री है, महामंत्री है, मतलब "हम" है   जिसको पार पाना कोई टेढ़ी खीर से कम नहीं ...।
     र अगर हम वाकई में अपनी स्वजातीय बंधुओ को हर प्रकार से मदद करने के लिए प्रतिबद्द है तो कही न कही से  ही सही सुरुआत तो करनी पड़ेगी । तभी हम सभी स्वजितीय बंधुओ का उत्थान भी संभव है ।  

राची हलवाई समाज 
राची हलवाई समाज

राची हलवाई समाज








मै फिर एक बार आप सभी को अपने इस लेख के लिए आप सब की सुझाव या शिकायत  को सर्वपरि ध्यान रक्खूँगा। इसके लिए आप  मुझे  मेरे ईमेल (bkhalwai@gmail.com) में लिख सकते है इससे मुझे काफी ख़ुशी होगी  सच में ..। 


राची हलवाई समाज

विनय कुमार हलवाई 

सोमवार, 27 फ़रवरी 2012

परिचय सम्मलेन फ़रवरी २०१२ (हावड़ा)

परिचय सम्मलेन  फ़रवरी २०१२ (हावड़ा)
मेरी नजर से...

आज सुबह करीब साढ़े १० बजे के आस-पास मै श्री यौगेश चन्द्र कालेज पंहुचा, उस समय कुछ गिने चुने ही लोग दिख रहे थे, पर सब अपनी अपनी कामो में पूरी तरह से व्यस्त थे। कुछ नवजवान दो लेप टॉप लिए हुए सभी आने वाले आगंतुक या परिचय सम्मलेन में अपनी नाम नाथिभुक्त करवाने वाले व्यक्ति विशेष के साथ पूरी सहयोगिता के साथ अपनी नाम  रेजिशट्रेसन की प्रक्रिया पूरी करने में तल्लीन दिखे । कुछ लोग की और जिम्मेदारिया थी वो भी अपनी कसौटी में मेरी नजर में खरे दिखे । जैसे जैसे समय बढ़ता गया लोगो की शंख्या बढती गई। और जब मुख्य अतिथीगन आये तो कार्यकर्म शुरू हुआ ।

मै परिचय सम्मलेन में पहली बार गया था और यूवा वर्ग के उत्साह को देख कर बड़ी मीठी अहसास हुई वाकई ये हमारे आने वाले पीढ़ी के झलक मात्र है।

मै सभा की पिछिली सीट पर बैठ कर सभा को समझने में लगा था  और सोच रहा था कि इन सभी बातो को मै कैसे सजा कर अपनी ब्लॉग में लिखू .... और अपने घर में आकर मैंने एक रिपोर्ट तैयार की । मै उसे दूसरी दिन ही लिख सकता था पर मुझे कुछ फोटो(इस परिचय सम्मलेन की ) चाहिए थी जिससे इस रिपोर्ट या लेख में चार चाँद लग जाती.. पर किसी कारण मै सभा के समारोह की फोटो नहीं उपलब्ध करा के कारण मै उस रिपोर्ट या लेख जो भी कहे उसे अपडेट नहीं कर पाया ।
पर आज अचानक मुझे ऐसा लगा कि मै इस लेख को साधारण सोच कि भाषा में क्यों न लिखू .. सो मैंने लिखा ओ भी सोचते सोचते... 

पर मै जिस लिए इतनी सारी बात कही ओ अभी भी अधूरी है इसे पाठक अच्छी तरह समझ रहे है ,मंच में बहुत से गणमान्य व्यक्ति थे पर मुझे क्षमा करिएगा मै सिर्फ तीन व्यक्ति के नाम और उनकी बाते याद रख पाया जिनमे से पहली है श्रीमती उषा गुप्ता (महिला मंच की मंत्रानी) मुझे उनकी बातो में व्यकरानो से शुशोभित कोई भाषण  नहीं लगी पर मै इतना पक्के तौर से कह सकता हु कि ये वाकई महिला समाज को प्रतिनिधित्वा करती है और उन्हें करनी भी चाहिए । उनकी बातो में कर्मंटता और मध्येशिया समाज के प्रति पूरी तरह समर्पणता साफ़ दिख रही थी उनके शब्द बिल्कुल लोगो के दिलो तक पहुची होगी इसकी मै गेरेंटी ले सकता हु ।
वैसे श्री जग्गंनाथ बाबू को तो मुझे एसा लगता है कि अखिल भारतीय वैश्य समाज से जुड़े शायद ही  ऐसी  कोई व्यक्ति हो जो उनके नाम से परिचित हो मतलब अगर मै कुछ और कहू तो सूरज को दिया दिखाने वाली बात होगी । पर मै चुकि इस तरह के सामाजिक संगठन से पूरी तरह से अलग था, तो  इस मामले में मुझे लगता है कि मै माफ़ी का अधिकारी हु । पर इसके बावजूद भी मै उनके बारे में अपनी एक स्वजातीय भाई से सुन चूका था तो उनकी उपस्थिति  देख कर आप समझ सकते है कि मै उनको कितनी ध्यान से सुना होगा ..!
अब मै आप को बोर न करते हुए उनके चन्द शब्द जो मुझे याद है मै बताना चाहुगा । उन्होंने कहा कि हमारी मध्येशिया समाज आगे से काफी तरक्की की है, जिसमे महिला तथा यूवा पीढ़ी का बहुत योग दान है , उनका मानना यह भी है कि जब तक हम अपनी समाज में महिलाओ को आगे नहीं लायेगे तब तक हमारा पूरी तरह से उत्थान नहीं होगा, उन्होंने राजस्थानी तथा गुजराती बनिया समाज का उदहारण लिया और कहा कि आप देखिये कोई भी सामाजिक कार्यकर्म उन जातियों के महिलाए पूरी तरह से भाग लेती है या यु कहे कि उनके बुजुर्ग तथा पति परमेश्वर उन्हें प्रेरित करती है , और जब महिलाए किसी भी कार्यकर्म के शिरकत करती है तो वह कार्यकर्म पूरी तरह से धन्य हो जाता है । क्यों कि बच्चे महिलाओं से ही अधिक जुड़े हुए होते है और उन्हें देख कर ही वे सीखते है ।
वाकई इस बात को मै भी वक्तिगत रूप से समर्थन करता हु  और मै यह भी मानता हु कि मेरी व्यक्तिगत राय से उन्हें कोई लेना देना नहीं है पर क्या करू ब्लॉग तो मै लिख रहा हु ......
 श्री जग्गंनाथ बाबू  के परम मित्र श्री काली प्रसाद बाबू को भी परिचय बड़े दिलवाले के रूप में श्री जग्गंनाथ बाबू ही कराये और जब उन्होंने (श्री काली प्रसाद बाबू ) माइक्रोफोन उठाया तो मुझे लगा शायद काली बाबू बहुत कुछ अपनी तजुर्बा के बारे में कहेगे... पर मुझे उस समय बड़ी आश्चर्य हुई, कि उन्होंने सिर्फ  सभी को आने के लिए सिर्फ धन्यबाद दिया, और जिन्होंने उन्हें बोलने की मौका दी थी उन्हें भी धन्यबाद दिया । 
तब मुझे समझ में आया ये व्यक्ति सिर्फ अपने कर्मो में ही विस्वास रखते है ...ये मेरे लिए तथा मेरे जैसो के लिए वाकई एक सच्चा साधक की तरह उदहारण है ।
अंत में मै आप सभी लोगो से कहना चाहता हु कि इस लेख या इसे मेरी सोच कहे तो ज्यादा बेहतर होगा अगर किसी सम्मानीय व्यक्ति को कोई ठेस  पहुची हो तो मै उनसे क्षमा मांगता हु ,मेरा उद्दयेश्य समाज को इस ब्लॉग के मार्फ़त से सच्ची तस्वीर पेश करना है और सच्ची प्रशंशा करनी है ।
इस लेख में अनेक व्याकरण सम्बन्धी त्रुटिया हो सकती है कृपया उसे अनदेखा कर दे ।
और अंत में मै एक बात जरुर कहूँगा कि अगर कोई पाठक अपनी कोई राय देना चाहता हो तो कृपया मुझे इस ईमेल पर मेल करे (bkhalwai@gmail.com)
धन्यबाद ..!



शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

क्षेत्रीय शाखा-बेलियाघाटा यूवा मंच

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा 
क्षेत्रीय शाखा-बेलियाघाटा यूवा मंच
 कार्यकारणी समिति 
 संयोजक                   श्री अशोक साव 
                                 श्री चन्द्र गुप्त (टिंकू)
सदस्यगण 
श्री अरविन्द गुप्त 
श्री अमित गुप्त 
श्री सुनील गुप्त 
श्री अजित गुप्त
श्री बिक्की गुप्त 
श्री विकाश कुमार गुप्त 
श्री राजू गुप्त
श्री आकाश प्रसाद साहा 
श्री रवि गुप्त 
श्री विजय कुमार गुप्त 
अलंकार गुप्त 
श्री सुमित गुप्त 
श्री हृदया नन्द गुप्त
श्री राजीव कुमार साव 
श्री संजीव कुमार साव 
श्री प्रवीन कुमार साव 
श्री अभिषेक गुप्त 
श्री अभिजित गुप्त
श्री संजय गुप्त 
श्री प्रकाश साव  

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2012

Akhil Bharatiya Madhyadeshiya Vaishya Sabha

राज्य शाखा पश्चिम बंगाल 
ऑफिस :- १/२/१, डॉ. धीरेन सेन सारणी,(हर्तुकी बगान लेन), कोल्कता -६
पंजीकृत संख्या :-s /२७६१३/९५ 
समाज दर्पण (प्रकाशित अंक नवम्बर २०११)
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



राज्य शाखा पश्चिम बंगाल 
ऑफिस :- १/२/१, डॉ. धीरेन सेन सारणी,(हर्तुकी बगान लेन), कोल्कता -६
पंजीकृत संख्या :-s /२७६१३/९५ 
समाज दर्पण (प्रकाशित अंक नवम्बर २०११)
------------------------------------------------------------------------------------------------------------सम्पादकीय